कासगंज: कासगंज जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर 27 वारंटी अभियुक्तों और एक बांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 27 वारंटी अभियुक्त और एक बांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गये आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। एसपी कासगंज ने बताया पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जिले में जारी रहेगा।