बीसलपुर: चठिया सेवाराम गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद घर के छज्जे पर खड़े 35 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद हादसे का शिकार हो गए। घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर नीचे गिर पड़े। हादसा होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।