घोड़ाडोंगरी: वार्ड 16, 36 में बाउंड्रीवाल और वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन, लाखों की लागत से होगा क्षेत्र का विकास
सारणी नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल तथा वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।