मंडला में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बस स्टैंड परिसर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।