बरहरुवा: मतदाता सूची समीक्षा को लेकर प्रखंड सभागार में हुई बीएलओ की आवश्यक बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ को आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव की समाप्ति के पश्चात छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में निबंधन करने, मतदाता पहचान पत्र से संबंधित लम्बित शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए।