मोहनलालगंज: शराब पीने से रोका तो महिला ने बेटी-बेटे पर लाठी-डंडों से किया हमला
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। सोमवार शाम करीब 6 बजे भागू खेड़ा निवासी सुनीता ने बताया कि रामकुमार उनके दरवाजे पर शराब-गांजा पी रहा था। मना करने पर वह भड़क गया और बेटों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुनीता, उसके बेटे अक्षय और बेटी खुशबू को गंभीर चोटें आईं, जबकि सास को धक्का देकर गिरा दिया गया।