गाज़ीपुर: दरोगा की पिटाई के बाद लापता युवक का शव मंगई नदी में मिला, परिजन ने पुलिस पर हत्या की FIR दर्ज कराई
गाजीपुर में पुलिस और राजस्व टीम पर हमले के आरोपी युवक का शव 36 घंटे बाद मंगई नदी में उतराया मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अलावलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके एसपी ग्रामीण.