चित्तौड़गढ़ रोडवेज उड़न दस्ते ने घोसुण्डा में बड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन मैनेजर आनंद प्रकाश पन्नू के नेतृत्व में उदयपुर-खाटूश्याम बस का औचक निरीक्षण किया गया। बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। परिचालक उम्मेद यादव के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई है।