चरपोखरी: चरपोखरी स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता उजागर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप
चरपोखरी प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक परिचारी मरीज का इलाज कर रहा था, जबकि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद नहीं थे।