हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर गंगागढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण, मियांवाकी वनरोपण बना आकर्षण
ग्राम पंचायत श्रीनगर में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा रहे। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरा मय बरामदा और स्टेज,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 4SNM गंगागढ़ में मिनी स्टेडियम,कल्याण भूमि में मियांवाकी वनरोपण का लोकार्पण किया गया।