बिजावर: देवरा-किशनगढ़ घाटी में बड़ा हादसा: पिकअप पलटने से कई घायल, ड्राइवर से मारपीट का आरोप
छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में देवरा–किशनगढ़ घाटी में एक पिकअप वाहन पलटने से कई लोग घायल हो गए। वाहन में लोग ऊपर बैठे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी कर दी। जिसका वीडियो गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।