जांजगीर: गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, चार आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई
जांजगीर-चांपा जिले में गैंगरेप के एक गंभीर मामले में अदालत ने चारों आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह मामला 18 मई 2025 का है, जब चांपा थाना क्षेत्र में चार आरोपियों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता के परिचित थे और घटना वाले दिन उसके घर भोजन