कोल: अलीगढ़ गेट पुलिस चौकी में व्यापारियों ने चोरी के आरोप में मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Apr 28, 2024 थाना देहली गेट के अलीगढ़ गेट पुलिस चौकी में चोरी के आरोप में व्यापारियों ने मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई की है। आरोप है कि उक्त युवक ने क्षेत्र से ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद व्यापारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और अलीगढ़ गेट पुलिस चौकी में आरोपी की जमकर पिटाई कर दी उसके बाद चौकी में बंद कर दिया।