जगदलपुर: बस्तर में बिजली की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने विद्युत विभाग का किया घेराव
आम आदमी पार्टी ने जिले बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया ।छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन सरप्लस होने के बावजूद राज्य की जनता को महंगी बिजली मिल रही है। यहां की बिजली दूसरे राज्यों को भेजी जा रही है, जबकि अपने ही प्रदेश के लोग और किसान बिजली कटौती से परेशान हैं।