मुरैना नगर: मूंगावली गांव के पास बाइक बचाने में पलटा ई-रिक्शा, पति-पत्नी समेत तीन घायल
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जौरा रोड स्थित मूंगावली गांव के पास आज रविवार दोपहर एक ई-रिक्शा बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में 65 वर्षीय रामखत्यार जाटव, उनकी पत्नी रामरती जाटव और कृष्णा घायल हो गए।डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। सभी बाजार जा रहे थे।