खरगोन। भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक संत शिरोमणी रविदासजी का 648 वां जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया। बुधवार को शहर में निमाड़ कोयला (मोची) समाज संगठन ने जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें सुसज्जित बग्घी में विराजित संतश्री की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।