ग्यारसपुर: विदिशा में कृषि विकास की बड़ी पहल, 14 जून को कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास
ग्राम बेरखेड़ी जेतू में 14 जून को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं सांसद शिवराज सिंह चौहान लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास करेंगे। शनिवार शाम 4 बजे विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि यह देश का पहला मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र होगा।