धार: धार शहर सहित जिलेभर में गणेश विसर्जन जारी, गणपति बप्पा को विदाई देते वक्त छलके आंसू, धार में 500 पुलिसकर्मी तैनात
धार शहर सहित जिले भर में आज शनिवार को अनन्त चतुर्दशी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के विसर्जन हेतु जगह झुलूस भी निकल रहे। लोग गणपती बप्पा को विदाई देते हुए भावुक होते हुए भी नजर आ रहे हैं। वही धार में परदेसी समाज द्वारा गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई देकर शहर में मुंज सागर तालाब में विसर्जन किया गया।