धार: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित किसानों के खाते में ₹20.60 करोड़ की राहत राशि वितरित की, धार के किसानों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से मध्य प्रदेश के 11 जिलों के 17 हजार 500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए बाढ़ राहत राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते दिनों प्रदेश में अतिवृष्टि (प्राकृतिक आपदा) के कारण फसलों को हुई क्षति के मुआवजे के रूप में प्रभावित किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए भेजी।