जनपद सीतापुर के निवासी इमरान सोहरिया गांव से मंगलवार को विवाहिता को विदा कराने के बाद वापस जा रहे थे। शारदा नगर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी का अचानक टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई है। मौके पर पहुंची शारदा नगर थाना पुलिस ने चार घायलों को अस्पताल भिजवाया है।