लखीमपुर: पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 1 आरोपी को रमुआपुर सिकटिहा से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज एक आरोपी को रमुआपुर सिकटिहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सियाराम पुत्र स्वर्गीय रूपन यादव के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।