लखीमपुर: शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट सवार सिपाही का ट्रैफिक पुलिस ने ₹2500 का काटा चालान
लखीमपुर शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर फर्राटा भरने वाले सिपाही का विडीयो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिपाही का मंगलवार को ₹2500 का चालान काटा है। बुलेट से साइलेंसर को भी निकाला गया है। पुलिस द्वारा चालान काटे जाने के बाद युवक ने सिपाही का विडीयो बनाकर वायरल किया था।