लखीमपुर: देवकली रोड पर भाजपा कार्यालय में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में आपातकाल को लेकर मनाया गया काला दिवस
लखीमपुर शहर के देवकली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी पहुंची है। रजनी तिवारी ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। भाजपा के पदाधिकारियों ने 1975 मे कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप मे मनाया है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।