लखीमपुर: उचौलिया चौराहे पर एक होटल पर काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत, चिकित्सक ने किया मृत घोषित। भतीजे ने जताई हत्या की आशंका
उचौलिया थाना क्षेत्र के बरनैया गांव निवासी भारत पुत्र रामलाल उचौलिया चौराहे पर नरेंद्र के होटल पर काम करते थे। होटल मालिक ने बीते दिन भारत की तबीयत बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन अचेत अवस्था में पड़े भारत को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने भारत को मृत घोषित कर दिया था। भतीजे अर्पित ने हत्या की आशंका जताई है।