कासगंज: सोरों रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन से उतरते समय महिला हुई घायल
सोरों शूकर क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला श्रद्धालु फिसलकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सवाई माधोपुर की रहने वाली 60 वर्षीय इंदिरा देवी के रूप में हुई है। जो परिजनों के साथ सोरों गंगा जी में अस्थियां विसर्जित करने आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।