देवास: देवास कलेक्टर ने दिए निर्देश: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 4 दिसंबर तक पूरा करें
Dewas, Dewas | Dec 2, 2025 कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि मतदाता गणना पत्रक डिजिटलाइजेशन कार्य 04 दिसंबर तक शत प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने विधानसभावार एसआईआर कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए।