विभूतिपुर: विभूतिपुर में नाग पंचमी पर सांपों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक, ड्रोन से होगी निगरानी
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर होने वाले नाग पंचमी के मेले में सांपों के प्रदर्शन पर प्रशासन इस बार सख्त है। बताया जाता है कि पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन से इसकी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की सांप के प्रदर्शन पर रोक लगाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि ऐसा करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी