कायमगंज: गांव गंधिया की 15 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ का सेवन किया, अस्पताल में कराया भर्ती
कायमगंज के गांव गंधिया निवासी 15 वर्षीय राखी पुत्री जयपाल को उसकी माँ फूलमती ने किसी बात को लेकर डांट दिया तभी गुस्से में आकर पुत्री राखी ने घर में राखी खेत में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर मां फूलमती ने 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने राखी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।