खलीलाबाद: आगामी अंबेडकर जयंती को लेकर मेंहदावल बायपास पर सपा नेताओं ने अंबेडकर मूर्ति की साफ-सफाई व धुलाई की
14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को लेकर खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई व धुलाई समाजवादी पार्टी के युवजन सभा की जिला अध्यक्ष राहुल यादव बादल व उपाध्यक्ष सपा नेता अरुन यादव ने सोमवार की सुबह 8:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ की। वहीं सपा नेताओं ने कहा कि बाबा साहब की जयंती को लेकर या साफ सफाई कार्यक्रम किया गया।