गाज़ियाबाद: 8 वर्ष की नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा करते हुए मसूरी पुलिस ने दो बाल अपचारियों को ग्राम अकलपुर से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने 8 वर्षीय नाबालिक लड़की की हत्या का खुलासा रविवार को कर दिया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि बीती 21 अप्रैल 2024 को 8 वर्षीय नाबालिग का शव ग्राम अकलपुर के बाहर नाले में ईटों के नीचे दबा हुआ मिला था, जिसके बाद पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।