नकुड: घाटमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल
नकुड़ के गांव घाटमपुर में बुधवार देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश फिर भड़क उठी। छोटी-सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान 14 वर्षीय एक किशोरी को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर चौकी प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। घायल किशोरी को तुरंत अस्पताल भेजा गया है