सवायजपुर: हथौड़ा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सुनाया गया श्रीकृष्ण लीला का प्रसंग, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
भरखनी क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कथा व्यास पंडित वशिष्ठ जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। यजमान महेंद्र सिंह एवं उमा देवी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार है।