मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने थानान्तर्गत वाहन जांच के क्रम में मटियरिया कोठी से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अजय पासवान पिता शिव पासवान घर सरैया खुर्द थाना हरसिद्धि जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया है। ये बाइक 2022 में पहाड़पुर थाना से चोरी हुई थी जिसका कांड संख्या 402/22 है। अग्रिम पूछताछ एवं कार्रवाई की जा रही है। जानकारी गुरूवार की शाम 6 बजे मिली।