बिलग्राम: नूरपुर हथौड़ा गांव में रास्ते के विवाद में युवती ने चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
Bilgram, Hardoi | Jun 23, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक युवती ने चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़िता आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जून की शाम आरोपित उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया।विरोध करने पर परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप है।