लातेहार: युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम संपन्न
लातेहार जिले के चंदवा स्थित लादू बाबु बैंक्वेट हॉल में युवा आजसू पार्टी द्वारा पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर करीब दो बजे किया गया। कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों से सैंकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।