अथमलगोला: अथमलगोला प्रखंड के मोहन सिंह टोला में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
अथमलगोला प्रखंड के मोहन सिंह टोला स्थित एक निजी सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मृगेंद्र कुमार सिंह मंटू ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने किया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और भाजपा में