कानपुर में ट्यूबवेल पर किसान की बेरहमी से हत्या
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में 45 वर्षीय किसान हरीमोहन सिंह यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर सोने गए थे, लेकिन गुरुवार सुबह उनका शव खून से लथपथ मिला।
घटनास्थल से दो अंग्रेजी शराब की बोतलें, एक देसी शराब की बोतल और कई खाली गिलास बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
📍 स्थान: हाथीगांव, महाराजपुर, कानपुर
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #Maharajpur #CrimeNews