सतना
थाना यातायात जिला सतना द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हेलमेट एवं सीटबेल्ट ना धारण करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के निर्देशन पर थाना प्रभारी र.नि. पूनम रावत द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहो पर मय स्टाफ के साथ मिलकर चेकिंग लगाकर हेलमेट न पहनने बाले मोटर सायकल चालको के विरुध्द कुल 59 वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 17,700 रु. संमन शुल्क वसूल किया गया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध सीट बेल्ट न धारण करने पर कुल 8 वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 4000 रु.संमन शुल्क वसूल किया गया कुल 88 वाहनो के विरुध्य चालानी कार्यवाही कर कुल 33,700 रु.वसूल किये एवं सम्रिटन कॉलेज पहुंचकर कॉलेज स्टाफ एवं बच्चो को यातायात नियमो के संबंध मे जागरुक किया गया।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 29, 2026