Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
prasenjitvi
No video available
17
छतरपुर: #छत्तरपुर प्रखण्ड के ठाकुर बाड़ी मंदिर में दुर्गा अष्टमी तिथि को किया गया द्वीपज्वलित। भक्तों उमड़ी भीड़।
Chhatarpur, Palamu
| Oct 5, 2022
#छत्तरपुर
#other
MORE NEWS
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बोले बागेश्वर धाम सरकार. 'मामले की उच्च स्तरीय विशेष जांच हो'
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 24, 2026
सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया आरोप का खंडन प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं सीएम डॉ. मोहन उनके परिवार का किसी भी अवैध जमीन सौदे से कोई लेना-देना नहीं भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस भ्रम की स्थिति निर्मित कर रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के षडयंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकप्रिय नेता हैं और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में दिन-रात काम कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाया गया, वो पूरी तरह गलत है। कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा भ्रम की स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मैं बताना चाहता हूं कि हमारे मुख्यमंत्री के द्वारा साल 2023 में जो नामांकन दाखिल किया गया उसके मुताबिक उस वक्त उनके पास 17 एकड़ की जो जमीन थी, वो साल 2026 में भी उतनी ही है। उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम से 12.29 एकड़ की जो जमीन थी इसमें भी 2026 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक सिद्धि विनायक कंपनी, जिसका आरोप में जिक्र किया गया, उसके पास 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो जून में घटकर मात्र 65 एकड़ रह गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साल 2017 में इसके डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव के पास भी 2023 से पहले जो 16 एकड़ जमीन थी, उसमें डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई परिवर्तन नहीं आया। ये सारी जमीन मास्टर प्लान लागू होने से पहले की थी। उनकी बहू शालिनी यादव द्वारा 10 एकड़ की कृषि भूमि खरीदी गई, जो मास्टर प्लान एरिया के बाहर की थी। आरोपों में जिन रिश्तेदारों का जिक्र किया गया है। वो पूरी तरह से गलत है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार का उससे कोई लेना देना नहीं है। उनके रिश्तेदारों का अपना स्वतंत्र अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में यह आया है कि रिश्तेदारों पर भी जो आरोप लगाए गए, उसमें भी दिए गए तथ्य गलत हैं। मुझे बताया गया है कि ये रिश्तेदार भी अपनी बात कहेंगे और कार्रवाई करेंगे। कांग्रेसी पिछड़े वर्ग का नेतृत्व बर्दाश्त नहीं करती प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि किसी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस प्रदेश को विकसित बना रहे हैं। चाहे किसानों की बात करें, चाहे उद्योगों के विकास की बात करें, सीएम डॉ. यादव इस प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी षडयंत्र रच रही है। मैं कांग्रेस पार्टी पर यह आरोप लगाना चाहता हूं कि जब-जब एक पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री इस प्रदेश को मिला, चाहे उमा भारती हों, चाहे शिवराज सिंह चौहान हों, या मोहन यादव हों, कांग्रेस ने उनके खिलाफ षडयंत्र करके , उनको कमजोर करने का काम किया है। समाज के ठेकेदार, जिन्हें प्रदेश में पिछड़े वर्ग का नेतृत्व स्वीकार नहीं होता, वे लगातार इस तरह के षडयंत्र करते हैं और इस तरह एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री कमजोर करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ, पूरी सख्ती के साथ कांग्रेस के आरोपों का खंडन करता हूं। कांग्रेसी कामों में उन्हें पीछे नहीं कर सके तो इस तरह का षडयंत्र कर रहे हैं। इसे प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 24, 2026
पत्नी को भगा ले जाने का आरोप, पीडि़त पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, अवैध संबंध बनाने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीडि़त पति ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर भगाने का आरोप एसपी को सौंपे गए आवेदन में ग्राम खेरे की देवी मंदिर के पास, छतरपुर निवासी पीडि़त बबलू कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी किरन कुशवाहा का पिछले करीब 6 महीने से फरीद खान नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरीद खान अक्सर उसके घर आता-जाता था। करीब 3 महीने पहले भी उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी और वह दो दिन बाद वापस आ गई थी। पीडि़त पति का आरोप है कि गत गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026 को उसकी पत्नी दोबारा बिना बताए घर से लापता हो गई है. छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी फरीद खान उसे अपने साथ भगा ले गया है और उसे अपने पास रखे हुए है। पीडि़त बबलू कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी फरीद खान के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत थाना सिटी कोतवाली छतरपुर को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि उसकी पत्नी को वापस लाया जा सके और आरोपी को सजा मिल सके।
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026
कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े को मिल रही जान से मारने की धमकी सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस छतरपुर। जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपत्ति को लड़की के परिवार वालों द्वारा लगातार प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रेमी जोड़ा मंगलवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी जान-माल की रक्षा के लिए आवेदन सौंपकर बयान दर्ज कराए।अपनी मर्जी से जिला न्यायालय में की थी शादी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजावर के मैदनीपुरा निवासी ब्रजेन्द्र अहिरवार पिता बनुवां अहिरवार और बक्सी का पुरवा अनगौर की रहने वाली सपना अहिरवार पिता रमेश अहिरवार एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने अपनी मर्जी से गत 14 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय छतरपुर जाकर कानूनी रूप से विवाह कर लिया था। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं और साथ में जीवन बिताना चाहते हैं। एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ब्रजेन्द्र और सपना ने बताया कि उनकी शादी से लड़की के घर वाले बेहद नाराज हैं। वे दोनों को साथ रहने नहीं देना चाहते। नवदंपत्ति का आरोप है कि लड़की के परिजन उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त जोड़े ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उन पर कोई परेशानी या जानलेवा हमला होता है, तो इसके जिम्मेदार लड़की के घर वाले ही होंगे। पीडि़त ब्रजेन्द्र ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शुरुआती रिपोर्ट और आवेदन 14 मार्च 2026 को भी एसपी ऑफिस में जमा कराया था। हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा लड़की के बयान दर्ज करने हेतु उन्हें एसपी ऑफिस बुलाया गया था, जिसके बाद दोनों मंगलवार को पुन: कार्यालय पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लड़की के परिजनों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026
बड़ी खबर/छतरपुर इनामी आरोपी नवल साहू सहित तीन गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट के मामले में भेजा जेल व नवल साहू पर शासकीय2 कार्य में बाधा,दंगा व बलवा जैसे कई गम्भीर अपराध थानों में दर्ज है-- छतरपुर। अजाक थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, अवैध चंदा वसूली एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपी राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू पर व अन्य नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जनकपुर निवासी शंकर अहिरवार ने 17 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू, नरेश जोशी, फल्लू राजपूत, सलीम खान एवं दीपक राजपूत ने उससे दारू और मुर्गा पार्टी के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं 191(2),191(3),190,296(b)115(2),119(1),351(c),BNS3(1)(द),3(1)(घ),3(2)(VA) SC/ST act में प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से नवल साहू फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बताया गया है कि फरारी के दौरान 5 जून को नवल साहू ने देवपुर स्थित लहर गुटखा फैक्ट्री में सैंपल लेने पहुंचे खाद्य निरीक्षक पर हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में ओरछा रोड थाना पुलिस ने नवल साहू, उमेश श्रीवास, अभिषेक यादव एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और बलवा की धाराओं 191(2),132,296(b),115(2),351(2) में मामला दर्ज किया था। लगातार फरार चल रहे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अजाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवल साहू, नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।वही अन्य आरोपी फरार है।
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026