हज़ारीबाग: हजारीबाग़ में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई
पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए हज़ारीबाग़ अटल संस्कृतिक भवन, शहीद स्मारक हजारीबाग में मीटिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चुनाव अधिकारी रामनंदन मिश्रा एवं संचालन अजीत सिंह ने किया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डा. मनमोहन सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।