कटनी नगर: झिझरी में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट के लिए दी समझाइश
कटनी में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने झिझरी यातायात थाना के पास जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने करीब 50 चार पहिया और 100 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट और दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।