मुरादाबाद: मुंडापांडेय थाना क्षेत्र का दो पक्षों का जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष लाइव वीडियो हुआ वायरल
जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर बरियार उर्फ खरक के रहने वाले इसरत अली ने अपने खेत में मेड़ किनारे पॉपुलर के पौधे लगाने को गड्ढे खोदे थे।