एमडीएम चावल की कालाबाजारी का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम प्रवीण कुंदन ने स्कूल का निरीक्षण किया, जहाँ स्टॉक रजिस्टर गायब मिला और मिलान में 9 क्विंटल चावल कम पाया गया (15 क्विंटल की जगह सिर्फ 6 क्विंटल मिला)। हेडमास्टर ने सरकारी रजिस्टर घर पर रखने की बात मानी, और वीडियो में भी एक बाहरी व्यक्ति चावल ले जाता दिखा। इस घोर लापरवाही पर एसडीएम ने हेडमास्टर से जवाब मांगा है और एमडीएम प्रभारी व डीपीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ! #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 9, 2026