मोहनलालगंज: सीएचसी मोहनलालगंज में बड़ा आरोप: फार्मासिस्ट ने डॉक्टर बनकर किया इलाज
मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का मामला सामने आया। पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित बच्ची को लेकर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर के बारे में पूछने पर उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप है।