कायमगंज: मोहल्ला कूंचा निवासी मां के इकलौते 23 वर्षीय बेटे की नोएडा में नाले में गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज के मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय आर्यन प्रजापति की गुरुवार को नोएडा में एक नाले में गिरने से मौत हो गई।शुक्रवार देर रात आर्यन का शव उसके घर पहुंचा। तो परिवार में कोहराम मच गया।इकलौते बेटे की असमय मौत से मां रानी और दादी जलदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।आर्यन की मां रानी ने 5 साल पहले अपने पति को खो दिया था उसके बाद से आर्यन ही उनके जीवन का सहारा था।