कहरा: सुपर मार्केट स्थित रैंक पॉइंट पर रेल इंजन पर रील बना रहे युवक को करंट लगा, हालत गंभीर
Kahara, Saharsa | Jun 18, 2025 खबर सहरसा जिले से है, जहां सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की सनक एक युवक को भारी पड़ गई। सदर थाना क्षेत्र के सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट पर विद्युत रेल इंजन पर चढ़कर रील्स बना रहे युवक की जान पर बन आई। हाई वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है।