ओबरा: भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधान के निधन पर उनके घर जाकर जताया शोक
भाजपा दुद्धी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती देवी के पति एवं सेवा समर्पण संस्थान के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हृदय नारायण सिंह के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।हृदय नारायण सिंह झारो खुर्द गांव के पूर्व प्रधान थे।