सादुलशहर: KSD नहर में गिरी युवती का शव बनवाली के पास मिला, नहाने गई युवती नहर में डूब गई थी
सादुलशहर तहसील के KSD नहर में नहाने गई दो युवतिया में से एक पानी में बह गई वहीं एक अन्य को मौके पर आसपास के लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लगातार गोताखोरों के जरिये युवती की तलाश की जा रही थी बनवाली के पास युवती का नहर से शव बरामद किया गया पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।