पिपलोदा: ग्राम चिकलाना में दो लोगों ने मिलकर एक युवक का रास्ता रोककर की मारपीट, पुलिस ने किया केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Apr 10, 2024 कालूखेड़ा थाना अंतर्गत देवीलाल नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि ग्राम चिकलाना में दो लोगों ने उसका रास्ता रोक कर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना फरियादी द्वारा थाने पर दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।