जगदलपुर: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है और इसे लागू करने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया है।उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से शुरू हुआ महिला सशक्तिकरण अब राजनीतिक भागीदारी तक पहुंच गया है।